HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 28.6℃
news-details
6 महीने पूर्व देह दान की ली थी शपथ, आबुरोड़ की श्रीमति अश्विनी राजहंस के मरणोपरांत औरंगाबाद हुआ देहदान

6 महीने पूर्व देह दान की ली थी शपथ, आबुरोड़ की श्रीमति अश्विनी राजहंस के मरणोपरांत औरंगाबाद हुआ देहदान

दिनांक 27 अक्टूबर 2017 को लायंस क्लब के नेतृत्व में सात आबूरोड वासियों ने जीवन के सबसे महान दान में से एक देह दान की शपथ कलेक्टर सन्देश नायक के समक्ष ली गई थी, जिनमें श्री कृष्ण कुमार मिश्रा, श्रीमती बिनीता मिश्रा, डॉ हितेश कुमार पारेख, श्रीमती नीरू पारेख, आनंद कुमार भाटिया, श्री हंसराज मारू, श्रीमति अश्वनी राजहंस शामिल थे । आज 13 अप्रैल को देहदान की शपथ घ्रहण कर चुकी श्रीमिति अश्विनी राजहंस का देहांत हो गया | जिसके पश्चात आवश्यक दस्तावेज शपथ पत्र तैयार कर एम.जे.एम. मेडिकल कॉलेज, ओरेंगाबाद के विद्यार्थियों की पढ़ाई के लिए उनका देहदान आज सुपुर्थ किया गया । इस लायनवादी वर्ष का यह प्रथम एक देहदान एवम नेत्रदान है, प्रदीप कुमार मित्तल, लायंस क्लब के नेत्रदान एवं देहदान प्रभारी, लायन मुकेश कुमार अग्रवाल, एवं टीम की प्रेरणा से आज आबूरोड़ के इतिहास मे पहली बार लायंस क्लब आबूरोड़ के द्वारा 1 (एक) देहदान श्रीमति अश्विन राजहंस पत्नी स्व. श्री दत्तात्रेय राजहंस की देहदान एवं नेत्रदान माननीय अंतरास्ट्रीय निदेशक (END.) एम.जे. एफ. डॉ. लायन नवल मालू का सहयोग रहा |

Search