HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 28.4℃
news-details
पत्रकार के 3 हमलावर पुलिश गिरफ्त में, बाकी की तलाश जारी: माउंट आबू

पत्रकार के 3 हमलावर पुलिश गिरफ्त में, बाकी की तलाश जारी: माउंट आबू

माउंट आबू। हाल ही में माउंट आबू के पत्रकार भास्कर अग्रवाल पर जानलेवा हमले का मामला सामने आया था जिसका, हमलावर ने कबूला वर्तमान भा.ज.पा पार्षद रिंकू (मुकेश) अग्रवाल के कहने पर किया था हमला | माउंट आबू में 9 मार्च को दोपहर के समय पालिका बोर्ड की बैठक की रिपोर्टिंग कर वापस लौट रहे पत्रकार भास्कर अग्रवाल पर कुम्हावाड़ा के समीप बेसबाॅल एवं लाठियों से जानलेवा हमला किया गया था, हमले के दौरान भास्कर के सहयोगी किशन वासवानी भी साथ मौजूद थे तथा वह भी हमलावर की चपेट में आ गए थे, जिस पर भास्कर अग्रवाल द्वारा नामजद रिर्पोट दर्ज कराई गई थी दर्ज रिपोर्ट पर कारवाई करते हुए पुलिस थाना आबूपर्वत ने अपनी समस्त जांच सक्रियता दिखाते हुए एक हफ्ते के भीतर गुनेहगार को बेनकाब कर दिया । सी.आई थानापुलिस भूपेन्द्र सिंह के द्वारा दी गयी जानकारी के अनुसार भा.ज.पा पार्षद मुकेश अग्रवाल सहित तीन आरोपी को मारपीट की धाराये लगाते हुए गिरफ्त में लिया गया जिसमें आरोपी लालाराम पुत्र बसूराराम गरासिया, चण्डेला आबूरोड़, मेहताब पुत्र यूसुफ निवासी उत्तरप्रदेश को गिरफ्तार किया जिन्होनें पूछताछ में स्वीकार किया कि उन्होेंनें पार्षद रिंकु (मुकेश) अग्रवाल अग्रवाल जो हाल ही में नगरपालिका में भाजपा के पार्षद हैं उनके कहने पर ही भास्कार अग्रवाल पर हमले को अंजाम दिया था ये लोग उन्हीं के स्टाॅफ में कही कार्य करते थे, बाकी आरोपियों की तलाश सरगर्मी से जारी है जल्द ही आरोपी गिरफ्त में होगें। पुलिस थाना आबूपर्वत द्वारा सीसीटीवी फुटेज, फोन काॅल रिकार्ड, वैज्ञानिक अनुसंधान तकनीकी द्वारा ज्ञात किया गया एवं आरोपीयों को मात्र 6 दिवस में भी आरोपीयों को गिरफ्त किया गया। उक्त मौके पर सरोज बैरवा, भगारामजी, किशनसिंह, जगमालसिंह, इत्यादि मौके पर मौजूद थे।

Search