HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 28.6℃
news-details
बी. एस. में मातृभाषा-दिवस मनाया: आबू रोड

बी. एस. में मातृभाषा-दिवस मनाया: आबू रोड

आबूरोड़, 21 फरवरी, भारत देश एक मात्र ऐसा देश है जहा सेकड़ो भाषायें बोली जाती है, विभिन्न प्रान्त, विभिन्न धर्म के लोग भारत की सोभा बढ़ाते है, और इन सभी विभिन्न प्रान्तों को मातृ भाषा एक जुट करके रखती है| बी.एस. मेमोरियल स्कूल में मातृभाषा-दिवस पर कई प्रतियोगिताओं व गतिविधियों का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी मातृभाषा के प्रति अपार रुचि दिखाई व प्रतियोगिताओं तथा गतिविधियों में उत्साहपूर्वक भाग लेकर अपनी मातृभाषा में ज्ञान प्राप्त किया। इस दिन विद्यालय में कक्षा प्रथम व द्वितीय के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी मातृभाषा में अपना परिचय दिया। जिसमें अपनी मातृभाषा के शब्दों का अधिकाधिक प्रयोग किया। कक्षा 3,4व 5 में मातृभाषा पर सामान्य ज्ञान प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी मातृभाषा में प्रश्नों के उत्तर देकर अपने ज्ञान में वृद्धि की। कक्षा 6,7 व 8 में विद्यार्थियों द्वारा मातृभाषा आधारित विभिन्न प्रकार के पोस्टरों का निमार्ण करके मातृभाषा के प्रति अपनी रुचि दर्शायी। जिसमें विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी मातृभाषा में विभिन्न प्रकार के स्लोगन, कविताएँ, कहानियाँ आदि लिखें।कक्षा 9व10 के विद्यार्थियों ने अपनी-अपनी मातृभाषा में अलग-गलग विषयों पर निबंध रचना कर मातृभाषा के प्रति अपनी असीम रुचि दिखायी।इस अवसर पर विद्यालय के निदेशक प्रमोद चैधरी ने बताया कि विद्यार्थियों को दूसरी भाषाओं के साथ-साथ अपनी मातृभाषा में भी शिक्षा प्राप्त करनी चाहिए। मातृभाषा में किसी भी ज्ञान का अनुवाद कर सीखने से विद्यार्थी उस ज्ञान को सरलता से अर्जित कर सकता है अतः विद्यार्थियों को अपनी मातृभाषा का ज्ञान होना आवश्यक है। ba-hindi-diwas-2

Search