HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 28.5℃
news-details
नशे में धुत कार चालक ने महिला को गाडी के आगे घसीटा, संदल अरोरा की सूझभुज से बची जान [देखे विडियो]

नशे में धुत कार चालक ने महिला को गाडी के आगे घसीटा, संदल अरोरा की सूझभुज से बची जान [देखे विडियो]

नक्की लेक | राजस्थान के एक मात्र पर्यटन स्थल माउंट आबू में आज एक बड़ी घटना घटी, शाम के वक़्त नशे में धुत एक कार चालक ने लोगो की परवा ना करता हुए देलवाडा में राह चलते लोगो व गाडियों को टक्कर मारी, चालक इको गाडी चला रहा था और देलवाडा के बाद वह नक्की जा पहुचा, माउंट आबू का सबसे व्यस्थ पर्यटक स्थल नक्की लेक हमेशा की तरह पर्यटकों से भरा हुआ था तभी इस बेपरवाह चालक ने एक्टिवा पर जा रहे स्थानीय पुरुष स्त्री को सामने से टक्कर मार दी | टक्कर लगते ही दोनों स्त्री और पुरुष निचे गिर गए जिसे चालक अपनी गाडी के आगे गसीटते हुए करीब 10 मीटर तक चलता रहा, वही नक्की पर न.1 सनग्लासेज के मालिक संदल अरोरा यह द्रश्य देखते ही अपनी दूकान छोड चालक की तरफ भागे और बिना समय व्यर्थ किये चालक को दूसरी सिट पर धक्का देकर तुरंत ब्रेक मार कर गाडी रोकी, और फिर गाडी को रिवर्स लेकर महिला को बहार निकलवाया | वही मौजूद लोगो ने चालक को दुसरे गेट से बहार निकाल कर बहुत मारा, जिसे बाद में पुलिस ने अपनी गिरफ्त में लेकर कार्यवाही की | गाडी से टकराये देलवाडा व नक्की झील पर स्थानीय लोग व पर्यटकों को ग्लोबल हॉस्पिटल में इलाज़ करवाया, वही कार चालक को पुलिश ने गिरफ्तार किया |

 

प्रशाशन की लापरवाही, परेशान आबूवासी व पर्यटक आबू में शराब की धुत में कई सड़क दुर्घटनाये होती रही है, कई बार नशे में गाडी चलाने के कारण गाडिया खाई में भी गिरी है, एक तरफ कानून की बात करे तो शराब पीकर गाडी चलाना कानूनन अपराध है वही माउंट आबू की बात करे तो गुजरात में शराब बंद होने के कारण कई पर्यटको का माउंट आबू आने के कारण शराब ही होता है एसे में प्रशासन की जिम्मेदारी और बढ़ जाती है, प्रशाशन को इसकी पुष्टि करनी होगी को कोई भी शराब पीकर गाडी न चलाये, ख़ास कर टोल नाके पर चेकिंग की जाए और नशे की हालत में पाए जाने पर चालक पर कार्यवाही व जुर्माना लगाना अनिवार्य हो |

Search