HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 28.6℃
news-details
आबूरोड में पेट्रोल/डीजल चौर पम्प का पर्दाफास, आकराभट्टा पर स्थित एस्सार पेट्रोल के संचालक गिरफ्तार

आबूरोड में पेट्रोल/डीजल चौर पम्प का पर्दाफास, आकराभट्टा पर स्थित एस्सार पेट्रोल के संचालक गिरफ्तार

केन्द्र सरकार को चूना लगाकर प्रतिदिन लाखो का पेट्रोल/डीजल चोर करने वाले गैंग का पर्दाफाश, 4 आरोपी गिरफ्तार, रेलवे व एस्सार पेट्रोल पम्प संचालक व कर्मीचारी भी शामिल एंकर सिरोही जिला पुलिस द्वारा बुधवार को बडी कारवाई करते हुए रेलवे के डीजल को चोरी कर एक पेट्रोल पम्प पर खाली करते हुए एक टैकंर को पकडा । पुलिस ने यह कारवाई आबूरोड सदर थाना क्षेत्र के आकराभट्टा स्थित बाबा रामदेव एस्सार पेट्रोल पम्प पर की । सिरोही जिला पुलिस अधीक्षक ओमप्रकाश के नेतृत्व में पुलिस उपाधीक्षक विजयपालसिह सुमेरपुर थानाधिकारी सुमेरसिंह व आबूरोड शहर थानाधिकारी मिठ्ठुलाल के निर्देशन में गठित टीम ने श्ह कारवाई करते हुए डीजल शेड रेलवे मे सप्लाई होने वाले डीजल को अनाधिकृत रूप से पेट्रोल पम्प कर बेचने वाले अन्तर्राज्जीय तेल चोर गिरोह के सदस्यो एवं पेट्रोल पम्प संचालक सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार किया। सिरोही जिला एसपी ओमप्रकाश ने बताया कि विगत दो माह से सूचना प्राप्त हो रही थी कि जामनगर गुजरात तेलडिपो से टेंकरों में पेट्रोल-डीजल भरकर रेल्वे डिपो आबूरोङ के लिए आता है। उन टेंकर ड्राईवरों के द्वारा पेट्रोल पम्प संचालको से सम्पर्क कर पैसों की सांठगाठ करके टेंकरो मे भरे साढे चार- पाॅच हाजार लीटर डीजल को 18-20 हजार मे अवैध रूप से बेचने का गौररखधंधा चल रहा है। इस आधार पर इस कारवाई को अंजाम दिया गया । इस मामले मे अन्तर्राज्जीय तेल चोर गिरोह की सनसनीखेज घटना होने से इसे गंभीरता से लेते हुये विगत दो माह से इस आपराधिक गिरोह की गतिविधियो पर निगरानी, महानिरीक्षक पुलिस रेंज जोधपुर व जिला पुलिस अधीक्षक सिरोही कार्यालय के साईबर सैल द्वारा संयुक्त रूप से की गई व प्राप्त हो रही सूचनाओ का तार से तार जोडते हुये इस गिरोह का सफलतापूर्वक पर्दाफाश किया जा सका है। यह कारवाई सुमेरसिह थानाधिकारी पुलिस थाना सुमेरपुर एवं उनके थाने के जाब्ते, मीठूलाल थानाधिकारी पुलिस थाना आबूरोड शहर एवं उनके थाने के पुलिस जाब्ता द्वारा सूचना अनुसार आबूरोड मे बाबा रामदेव एस्सार पेट्रोल पम्प आकराभट्टा आबूरोड पर दबिश की कार्यवाही को अंजाम दिया गया। एस्सार डिपो पालडी एम से आबूरोड रेलवे डिपो के लिये डीजल भरकर आये टैंकर नम्बर आरजे 19 जीए 5309 को टेंकर ड्राईवरो एवं पेट्रोल पम्प संचालको की मिलीभगत से टेंकर को बाबा रामदेव एस्सार पेट्रोल पम्प पर खडा कर टेंकर से पेट्रोल पम्प पर स्थित भूमिगत टेंक में पाईप द्वारा तेल खाली करते पाये जाने पर टेंकर चालक पोकरराम जाति गोदारा विश्नाई निवासी कागनाडा, जिला जोधपुर, पुखराज जाति पोटलिया विश्नोई निवासी बालासती पुलिस थाना बिलाडा, जोराराम उर्फ जवरीलाल गोदारा विश्नोई निवासी 2/781, कूडी हाउसीग बोर्ड जोधपुर एवं पेट्रोल पम्प संचालक हार्दिक जाति बंजारा निवासी आकराभट्टा आबूरोड को गिर्फतार किया गया । गिरफतार आरोपीयो से पूछताछ मे इनके द्वारा एस्सार कम्पनी एवं रेलवे के अधिकारी/कर्मचारीयो की मिलीभगती के सम्बन्ध मे आपराधिक प्रकरण संख्या 68 दिनाॅक 28.03.18 धारा 379,420,406,407,120 बी भादस मे दर्ज किया जाकर विस्तृत अनुसंधान किया जा रहा है। पूरे मामले में कई खुलासे होने की सम्भावना जताई जा रही है रेलवे व एस्सार कम्पनी के कई अधिकारीयों की इस मामले में मिलीभगत सामने आ रही है। बाइट 01 व 02 ओमप्रकाश , एसपी सिरोही

Search