HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 28.6℃
news-details
महेश कुमार (ब्लैक बेल्ट जापान) अब सिरोही जिले के मुख्य प्रशिक्षक : कराटे

महेश कुमार (ब्लैक बेल्ट जापान) अब सिरोही जिले के मुख्य प्रशिक्षक : कराटे

सितो रयू कराटे स्कूल ऑफ इंडिया द्वारा बी. एस. मेमोरियल स्कूल आबूरोड के शारीरिक प्रशिक्षक महेश कुमार (ब्लैक बेल्ट जापान) को सिरोही जिले का मुख्य प्रशिक्षक नियुक्त किया गया। आल इंडिया कराटे फेडरेशन के निदेशक सेनसर्इ लाल दर्दा द्वारा महेश कुमार को नियुक्ति दी गयी | बी. एस.मेमोरियल स्कूल के निदेशक श्री प्रमोद चौधरी व विदयालय परिवार ने महेश कुमार को बधार्इ दी एवं उज्ज्वल भविष्य की कामना की । निदेशक श्री प्रमोद चौधरी ने उनकी उपलबिधयाें के बारे में बताया कि राष्ट्रीय खेलों में सिरोही जिले का प्रतिनिधित्व करने वाले यह एकमात्र खिलाड़ी है राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर महेश कुमार स्वर्ण पदक जीत चुके है। उनके द्वारा प्रशिक्षण प्राप्त कर चुके खिलाड़ी भी राष्ट्रीय व अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर अपना लोहा मनवा चुके है। महेश कुमार को खेल मंत्री व उपखण्ड अधिकारी द्वारा भी सम्मानित किया जा चुका है, हाल ही मुंबर्इ में आयोजित अक्षय कुमार की अंतर्राष्ट्रीय कराटे प्रतियोगिता में स्वर्ण पदक व कश्मीर में आयोजित राष्ट्रीय प्रतियोगिता में रजत पदक जीत चुके हैं। वर्तमान में महेश कुमार राष्ट्रीय स्तर पर जज व रेफरी की भूमिका निभा रहे हे। आबू टाइम्स की टीम की और से आपको हार्दिक बधाई एवं हम सभी ये आशा करते है की इश्वर की कृपा से आप वर्तमान में अनेक कीर्तिमान अपने नाम करे | mahesh-karate-chieh-sirohi

Search