Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
Sunil Acharya most likely to be the next Chairman of NP Mount Abu
हेरिटेज स्ट्रचर पर जोर
बैठक में माउण्ट आबू के विकास के लिए विभिन्न प्रोजेट्स को लेकर भी चर्चा हुई। प्रदेश के एकमात्र हिल स्टेशन के रूप में पहचान रखने वाले माउण्ट आबू को विश्व पर्यटन मानचित्र पर स्थान दिलाने के लिए मुख्यमंत्री ने रोडमैप बनाने के निर्देश दिए और कहा कि प्लानिंग के आधार पर हेरिटेज स्ट्रचर को ध्यान में रखकर माउण्ट आबू का विकास हो। इसके लिए एक विशेषज्ञ आर्किटेट से प्लान बनाया जाए जिसमें हेरिटेज लुक के साथ-साथ लैण्डस्केपिंग का भी ध्यान रखा जाए।
बेहतर हो ट्रैफिक व्यवस्था
मुख्यमंत्री ने माउण्ट आबू में बेहतर ट्रैफिक व्यवस्था पर भी जोर दिया और कहा कि वहां पर्यटकों की आवाजाही को देखते हुए ट्रैफिक व्यवस्था होनी चाहिए। ताकि पर्यटकों को असुविधा न हो। उन इलाकों का भी चिन्हित करें, जहां अधिक भीड़ के कारण पार्किंग की समस्या रहती है।
अवैध निर्माण न हो
श्रीमती राजे ने इस बात पर भी जोर दिया कि माउण्ट आबू में अवैध निर्माण नहीं हो। माउण्ट आबू की खूबसूरती बरकरार रहे इस पर विशेष रूप से ध्यान दिया जाए।
पूर्व में भी श्रीमती राजे ने ही ली थी बैठक
माउण्ट आबू के विकास को लेकर पिछले आठ सालों से आबू विकास समिति की एक भी बैठक नहीं हुई। मुख्यमंत्री श्रीमती राजे ने ही 2008 में ही यह बैठक बुलाई थी। उस वत उन्होंने माउण्ट आबू के हित में जो फैसले लिए, उन्हें आज भी याद किया जाता है।
101 किलो की फूल माला से स्वागत
जब सी एम् वसुंधरा राजे जन सभा को संभोदित करने अरविन्द पवेलियन पहुंची तो उनके स्वागत में माउंट आबू नगर पालिका ने चार चाँद लगा दिए, 101 किलो फूलो की माला पहनाकर माउंट आबू नगर पालिका व युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओ ने मेडम जी स्वागत में अपनी एक अलग पाचन बनाई, आशा है मैडम जी आबू के विकास कार्यक्षेत्र में अपनी कथनी को करनी में जल्द ही तब्दील करेंगी |