HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 28.6℃
news-details
जिले में प्रेरणास्पद जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन से सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू

जिले में प्रेरणास्पद जागरूकता कार्यक्रमों के आयोजन से सड़क सुरक्षा सप्ताह शुरू

24/02/2015 सिरोही, जिला प्रमुख श्रीमती पायल परसरामपुरिया, नगरपरिषद के सभापति ताराराम माली व पुलिस अधीक्षक समीर कुमार ने आज प्रात: नगरपरिषद से मुख्य द्बार से स्कूली बच्चों एवं पुलिस के जवानों की सड़क सुरक्षा जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर, 26 वें सड़क सुरक्षा सप्ताह का शुभारंभ किया। जिला प्रशासन, परिवहन एवं यातायात विभाग के संयुक्त तत्त्वावधान में सूचना केन्द्र में आयोजित सड़क सुरक्षा सप्ताह प्रदर्शनी का शुभारंभ जिला प्रमुख एवं सभापति व एसपी एवं डीटीओ ने किया । जागरूकता रैली नगर के मुख्य मार्गों से सड़क सुरक्षा मात्रा नारा नहीं, जीवन जीने का तरीका है। दुर्घटनाओं की रोकथाम एवं सावधानियों एवं हेलमेट के उपयोग करने का संदेश देती हुई सूचना केन्द्र में सम्पन्न हुई और यहां आयोजित प्रदर्शनी को देखा। अरूण परसरामपुरिया,जिला परिवहन अधिकारी अचलाराम मेघवाल, उपपुलिस अधीक्षक तेज सिंह, सी.आई. वीरेन्द्र सिंह जोधा, एसपीसी प्रभारी आई.एम. खंडेलवाल, जालम सिंह सहित सैंकड़ों स्कूली बच्चे, एनसीसी व एसपीसी के कैडट्स थे। प्रदर्शनी में नागरिकों को पॉवर प्रजेèन्टेशन के माध्यम से वाहन संचालन एवं ओवर टेकिंग आदि नियमों से अवगत कराया गया। परिवहन, पुलिस एवं सूचना एवं जन संपर्क विभाग की ओर से पेम्फलेट्स, फोल्ड्र्स आदि वितरित किये गये। police-secutiy-day-2402-1 जिला पुलिस अधीक्षक समीर कुमार ने बताया कि कल 24 फरवरी को प्रात: 1० बजे पुलिस लाईन सामुदायिक भवन में 1०० व्यक्तियों का सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा प्रशिक्षण कार्यशाला आयोजित होगी। इसमें जिला प्रशासन, परिवहन एवं पुलिस विभाग के अधिकारी भाग लेंगे। 25 फरवरी को शहरी एवं ग्रामीण क्षेत्रों में पेट्रोल पम्प एवं समाज सेवी संस्थाओं के माध्यम से पेम्फलेट्स वितरित किये जायेंगे। ट्रैक्ट्र्स एवं ट्रोलो पर रिफलेक्टर लगाए जायेंगे। News Courtesy: Kishan Vaswani

Search