HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 28.6℃
news-details
सेंट जॉन्स स्कूल में ’सड़क सुरक्षा जन-जागृति अभियान’ की कार्यशाला का आयोजन हुआ

सेंट जॉन्स स्कूल में ’सड़क सुरक्षा जन-जागृति अभियान’ की कार्यशाला का आयोजन हुआ

आबूरोड, 07 जुलाई । सेंट जॉन्स स्कूल, आबूरोड में परिवहन विभाग, राजस्थान सरकार के सड़क सुरक्षा प्रकोष्ठ एवम सी. बी. एस. ई. के निर्देशानुसार 10 दिवसीय सड़क सुरक्षा जन-जागृति अभियान चलाया जा रहा है, क्योंकि सड़क हादसों में मृत्यु दर की बहुत अधिक बढ़ौतरी हो रही है, जिस पर अंकुश लगाने के लिए, इसे रोकने के लिए प्रभावी जागरूकता कार्यक्रमों से तथा यातायात नियमों को पालन करने से इन्हें रोका जा सकता है, इस बाबत् इस विद्यालय में भी आज ’सड़क सुरक्षा जन-जागृति अभियान’ की कार्यशाला का आयोजन किया गया । इस कार्याशाला को संबोधित परिवहन/पुलिस कार्यालय सदर, आबूरोड के सब इन्पेक्टर नरसिंह राम, हेड कांस्टेबल हनुमान सिंह राणावत, सुल्तान सिंह व ट्राफिक कांस्टेबल वजाराम ने किया, जिन्होंने विद्यालय के समस्त छात्र/छात्राओं, वाहन चालकों को इस प्रकार से आकस्मिक दूर्घटनों को रोकने के लिए प्रभावी यातायात नियमों का कठोरता से पालन करने के लिए कहा गया, जिसमें हेलमेट का प्रयोग, वाहन की निर्धारित गति, सीट बेल्ट बांधना, ड्राइविंग लाइसेंस होना, वाहन चलाते समय मोबाइल पर बात न करना, यातायात नियमों का पालन करना, 18 वर्ष से अधिक उम्र के बच्चों को ड्राइविंग लाइसेंस बनवाने, वाहन चलाते समय वाहन के कागजात साथ में रखने, आपातकालीन स्थिति में निपटने तथा बालवाहिनी बस के नियमों के अनुसार बसों का संचालन करना जैसी कई आवश्यक जानकारी छात्रों को दी गई, छात्रों ने भी अपने-अपने ढ़ंग से सवाल -जवाब किए तथा प्रत्येक व्यक्ति को अपनी नैतिक जिम्मेदारी को समझने के लिए भी कहा गया एवम सभी से इस जागरूकता अभियान को सफल बनाकर मोटर दुर्घटना में होने वाली मृत्यु दर को रोकने/कम करने के लिए वचनबद्ध किया ।

Search