New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
पुस्तक मेले में शिशु से लेकर किशोर बालकों की विभिन्न रूचियों से संबंधित पुस्तकें प्रदर्शित की गई । इस मेले में कक्षानुसार क्रम में विद्यार्थियों को ले जाया गया । विद्यार्थियों ने आश्चर्यजनक उत्साह प्रदर्शित करते हुए उसमें भाग लिया और पसंद के अनुसार पुस्तकें ली । पुस्तक मेले का समापन 22 नवम्बर 2017 को हुआ । इसी क्रम को आगे बढ़ाते हुए 24 नवम्बर 2017 को पूरे विद्यालय ने देश के करोड़ों विद्यार्थियों के साथ एकल पठन में भाग लिया । विद्यार्थियों के चहॅंुमुखी विकास के लिए अनेक रोचक गतिविधियाॅं कक्षाध्यापिकाओं व अध्यापकों द्वारा आयोजित की गई ।
उदाहरण स्वरूप- चित्र देखकर कहानी लिखना, कठपुतली का प्रयोग कर कहानी वर्णन, किसी वस्तु के अधिकाधिक उपयोग, शब्द निर्माण, अधूरे वाक्य से पूरी कहानी लिखना, पात्रानुसार वेश धारण कर कहानी लिखना, किसी वस्तु का विज्ञान बनाना एवं उसकी रोचक प्रस्तुति, किताब का शीर्षक पहचानना, अव्यवस्थित वाक्यों को व्यवस्थित करना आदि ।
इन गतिविधियों में विद्यार्थियों ने अपनी कल्पनाशीलता एवं रचनात्मक कौशल का प्रदर्शन करते हुए भाग लिया । श्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थियों को कक्षानुसार पुरस्कार वितरित किए गए । प्रतियोगिता आरंभ होने से पूर्व छात्रों ने शपथ ली कि, वे सिर्फ आज ही नहीं भविष्य में भी पुस्तकें पढ़ना अपनी रूचि में शामिल करेंगे । इस कार्यक्रम की संचालिका माधुरी तिवारी थीें, संस्था निदेशक के. ए. श्याम कुमार ने सभी विद्यार्थियों का उत्साहवर्धन किया एवं उनके उज्ज्वल भविष्य के लिए शुभकामनाएँ दी ।