New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.
Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night
इसके उपरांत अन्य पदाधिकारियों यथा साहित्यिक कप्तान सुमित देवल कक्षा 12वीं विज्ञान, खेल कप्तान कन्हैयालाल कक्षा 12वीं विज्ञान, सांस्कृतिक कप्तान युक्ति शर्मा कक्षा 12वीं विज्ञान तथा अनुशासन कप्तान यश मिश्रा कक्षा 12वीं विज्ञान को पद-पट्टा एवं बैज प्रदानकर पद व गोपनियता की शपथ दिलाई । इसी श्रृंखला में चारों सदनों के शिक्षकों ने अपने-अपने सदन के कप्तानों यथा सीमा छाबरा ने टोपाज सदन के कप्तान भविष्य अग्रवाल को, पूजा कांत ने एमराल्ड सदन के कप्तान ओम जांगिड को, प्रिति शर्मा ने रूबि सदन की कप्तान सिया शर्मा को तथा ब्लेसी अन्ना जोस ने सफायर सदन के कप्तान महिपाल सिंह देवल को सदन ध्वज, पद, पट्टा एवं बैज पहनाकर उन्हें उनकी जिम्मेदारी सौंपी । ’हेडबाॅय’ ने उन्हे पद व गोपनियता की शपथ दिलाई ।
चारों सदनों के अन्य पदाधिकारियों को भी बैज पहनाकर पदभार सौंपा गया । इस अवसर पर कक्षाध्यापकों ने भी कक्षा प्रतिनिधियों को बैज पहनाकर उन्हें पदासीन किया । छात्र पदाधिकारियों ने उनकी कत्र्तव्यनिष्ठा व उसमें सदैव तत्पर रहने का विश्वास दिलाया । इस शुभ अवसर पर छात्रों ने नृत्यगीत आदि सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी राष्ट्रगान के उपरांत सभा का समापन किया गया । इस प्रकार के कार्यक्रमों से बच्चों में नेतृत्व की, सामंजस्य की व सहयोग की भावना विकसित होती है। इस अवसर पर विद्यालय के समस्त विद्यार्थी एवं शिक्षकगण उपस्थित थे ।