HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 27.8℃
news-details
सी.आई.टी महाविधालय में ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन

सी.आई.टी महाविधालय में ग्रीष्मकालीन शिविर का समापन

सी.आई.टी महाविधालय में द्वितीय एवं तृतीय वर्ष के छात्र-छात्राओं के लिये एक 15 विससीय ग्रीष्मकालीन शिविर का आयोजन किया गया। शिविर के अग्रिम दो दिनों में स्पोकन इंग्लिश कार्यशाला का आयोजन किया गया। इसमें उदयपुर टाइटेनियम ऐकेडमी के निदेशक मुकेश जणवा ने स्पोकन इंग्लिश की बेहतरीन ट्रिक्स की जानकारी दी। इसी क्रम में आगे तकनिकी कार्यशाला आयेजित हुई। इसमें तकनिकी विकास के साथ-साथ प्रायोगिक ज्ञान को प्राथमिकता दी गई। जयपुर से आये ’’टेक्नोग्लोब’’ आॅर्गेनाएजेशन ने इस कार्यशाला का संचालन किया। आर0टी0यू0, कोटा द्वारा स्वीकृत ’’टेक्नोग्लोब’’ पिछले 18 वर्षो से कई विधार्थियों को व्यव्सायिक शिक्षा देने हेतु कार्यरत हैं। श्री विजय गुप्ता जो टेक्नोग्लोब के सर्वोच्च अधिकारी हैं, ने ’’इन्डस्ट्री ऐक्स्पोजर’’ पर विधार्थियों को जागरूक किया। विचारों के आदान-प्रदान अर्थात ’’कम्यूनिकेशन’’ के विस्तृत आयामों के बारे में जानकारी कई वर्षो के अनुभवी शिक्षक श्री राजीव चैधरी ने दी। श्री सागर जोशी जो एक काॅर्पोरेट ट्रेनर हैं, ने ’’आॅटोकेड’’ एवं अन्य डिजाइनिंग साॅफ्टवेयर के बारे में विस्तृत जानकारी ज्ञापित की। श्री अंकित बंसल ने पी0एच0पी0 एवं वेब डेव्लपमेंन्ट की बारिकियों से विधार्थियों को अवगत कराया। श्री राहुल सिंह ने सी/सी $$ तथा एंड्रोइड के बारे में सिखाया। निदेशक श्री तेजस शाह ने सभी पधारें हुये दिग्गजों को धन्यवाद ज्ञापित करते हुये इस ग्रीष्मकालीन शिविर की महत्ता पर जोद दिया। उन्होने कहा की इस शिविर का मुख्य ध्येय अभियांत्रिकी के विधार्थियों को अपने भावी व्यावसायिक जीवन के लिये तैयार करना हैं। समापन समारोह के अंत में उत्कर्ष प्रदर्शन करने वाले 20 विधार्थियों को शील्ड एवं प्रमण पत्र देकर सम्मानित किया गया।

Search