HEADLINES
  1. New Elected Chairman Sunil Acharya in Action, Working Effectively Impressive.  

  2. Weather in Mount Abu - Calm in Noon, Mild cold in Night

  • 19 Oct, 2026
  • Weather of Mount Abu
  • 26.9℃
news-details
सड़कों का जोल ! टेण्डर प्रक्रिया से नहीं कर पा रहा मेल-जोल: माउंट आबू

सड़कों का जोल ! टेण्डर प्रक्रिया से नहीं कर पा रहा मेल-जोल: माउंट आबू

माउण्ट आबू |पालिका की सामान्य बैठक शहर में हो रहे निर्माण कार्यों को लेकर के शुक्रवार को पालिका कार्यालय में आहूत की गयी थी। बैठक में उपस्थित पार्षदों ने सड़क पूरें शहर में समतल नहीं बनाने से लेकर के उसके गुणवत्ता पूर्ण कार्य नहीं कए जाने पर अपना आक्रोश व्यक्त किया। इसके बाद में बैठक में जे.इ.एन समेत चार अन्य तकनीकी अधिकारियों की कमेटी के गठन कर एक सप्ताह में वस्तुस्थिति की जाँच रिर्पोट देने पर सहमति बनी। तो बैठक में केवल तीन पट्टों के बाद में कोई पट्टा नहीं देने पर माहौल गरमाया। तो सदस्यों ने अवैध निर्माण कार्यों के लिए अवैध तरीके से लाई गई बजरी को जब्त करने का रिकॉर्ड मांगते हुए मांग की आज की तारिख में वह बजरी कहां पर हैं,इसकी सही सही जानकारी सदन को दी जावें। बैठक में पालिका उपाध्यक्ष अर्चना दवें इस मुद्दें पर काफी देर तक आक्रामक अंदाज में नजर आयी। तो वहीं महिला पार्षद इन्द्रा कंवर,कस्तूरी कंवर,व नीलम टॉक, विमला कंवर ने बीते तीन वर्षों में वार्डों में विकास कार्यों के नहीं होने पर अपनी नाराजदी व्यक्त की। बैठक में पार्षद सुनील आचार्य,नेता प्रतिपक्ष नारायण सिंह भाटी,मांगी लाल काबरा,योग्रेन्द्र आदिवाल,जूझा राम,दान सिंह परमार,समेत अनय पार्षद उपस्थित थे।

Search